crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

हैवानियतः बार-बार किशोरी से करता रहा दुष्कर्म, साथी के साथ मिल गर्भपात भी करा दिया

जबरन गर्भपात की गोली खिलाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई महीनों से पुलिस कर रही थी तलाश

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना इकोटेक-3 की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो साथी के किशोरी से बार-बार दुष्कर्म के बाद ठहरे गर्भ को जबरन गर्भपात की गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया था। पुलिस उसे महीनों से ढूंढ़ रही थी लेकिन पकड़ में अब आया है।

कौन है पकड़ा गया आरोपी    

थाना इको टेक-3 पुलिस ने सोमवार को विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना पर कुलेसरा हिन्डन पुस्ता के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को वांछित आरोपी आता दिखा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी पहचान तौशिफ (उम्र करीब 30 वर्ष) निवासी कस्बा व थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना इकोटेक 3 पर भादवि की धारा 313/506/120बी और पॉक्सो एक्ट 16/17 के तहत मुकदमा पहले से ही दर्ज है।

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तौशिफ ने दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के साथ मिलकर 13 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म किया था। कई बार के दुष्कर्म के बाद बच्ची को गर्भ ठहर गया था। तौशिफ ने उस्मान के साथ मिलकर किशोरी को गर्भपात की दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया था। इस मामले में तीन मार्च को उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में भादवि की धारा 376/506 और 5/6 पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था। मुकदमे की जांच के दौरान इसमें भादवि धारा 313/120बी और 16/17 पॉक्सो एक्ट जोड़ दी गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म का मुख्य आरोपी उस्मान को पुलिस 4 मार्च को ही गिरफ्तार कर जेल भेज की है। खास बात यह है कि पीड़ित बच्ची का परिवार और आरोपी दोनों एक ही मकान में किराये पर रहते थे। दोनों ने परिवार के विश्वास का नाजायज फायदा उठाया और दुष्कर्म, गर्भपात जैसे अपराध को अंजाम दिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close