crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

गौ तस्कर और पुलिस के बीच चली गोलियां, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा पुलिस को चकमा देकर फरार

बादलपुर थाना पुलिस व गौ तस्करों के बीच गुरुवार रात अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार एक गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो गौ तस्कर अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास आने वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए नजर आए। उसी दौरान पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि बाइक सवारों ने रुकने की जगह फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया।

पकड़े गए बदमाश की पहचान पुलिस ने गोदी सलाई थाना हापुड़ के रूप में की है। जबकि उसका दूसरा साथ अफजाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा दो कारतूस, बोरा तथा दो चाकू बरामद किए है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close