भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पोते पर चलाई गोलियां, पथराव के दौरान कार क्षतिग्रस्त
कासना कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया मामला, कार के शीशे क्षतिग्रस्त

कासना कोतवाली क्षेत्र में भारीतय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पोते पर ओमिक्रोन सेकटर के पास ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार देर शाम किसी बात को लेकर छात्रों के बीच हुए विवाद हुआ था। गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि फायरिंग की घटना के बाद आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया। फायरिंग के दौरान एक कार के शीशे भी टूट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैमराला गांव निवासी किसान नेता बलराज भाटी का पोता प्रियांशु भाटी इंटरमीडिएट का छात्र है।
वह सेक्टर ओमिक्रोन—1 में टयूशन पढ़ने के लिए आया था। उसका साथ में ही पढ़ने वाले अपने एक दोस्त के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर छात्र ने अपने छह से अधिक साथियों के साथ मिलकर किसान नेता के पोते पर गोलियां चला दी। घटना के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कासना कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हवाई फायरिंग की गई है। साथ ही कार पर किए गए पथराव से उसका शीशे टूटे हैं।




