उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

कालादिन मनायाः भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

आज के ही दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर थोपा था आपातकाल

नोएडा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश पर आपातकाल थोपने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज काला दिवस मनाया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया गया।

क्यों मनाया काला दिवस

गौरतलब है कि 25 जून 1975 की मध्यरात्रि में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोप दिया था। आपातकाल के दौरान विपक्षी दलों के कई नेता और इंदिरा गांधी का विरोध करने वाले लोग जेल में डाल दिए गए थे। काला दिवस कार्यक्रम के तहत आज 25 जून 2022 को भाजपा ने दादरी के ब्रह्मपुरी भगवान परशुराम धर्मशाला में आपातकाल की विभीषिका का स्मरण किया।

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का सम्मान

आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का अभिनंदन कर स्वागत किया।  इस अवसर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य कुंवर ब्रजेश सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष ने की। संचालन कार्यक्रम संयोजक दीपक भारद्वाज ने किया।

कांग्रेस पर नेताओं ने किया हमला

कार्यक्रम को सम्बोधित करते आपातकाल के दौर को भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का सबसे अधिक काला अध्याय बताया गया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि आपातकाल के दौर की इस समय रजत जयंती है। जब देश पर आपातकाल थोपा गया था तब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। आपातकाल के दौरान राजनीतिक, सामाजिक बुधिजीवियो को जेल में डाल दिया गया था। आज की कांग्रेस उसी पैटर्न पर चल रही है।

वर्तमान में भाजपा ने उठाया ऐतिहासिक कदम

कार्यक्रम में कहा गया कि भाजपा ने ऐतिहासिक क़दम उठाते हुए धारा 370, श्री राम मन्दिर का निर्माण का कार्य, तीन तलाक़ आदि ऐतिहासिक निर्णय लिए। आज देश विकास के कार्यों में मज़बूती के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

अग्निपथ और अग्निवीर योजना दें समर्थन

कार्यक्रम में नेताओं ने युवाओं का आवाहन किया कि वे अग्निपथ और अग्निवीर योजना को समर्थन दें और सेना में अग्निवीर बनने के लिए आगे आएं। वे विपक्ष के बहकावे में नहीं आएं।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी नेमचंद अटल किशनलाल पराशर विष्णु को फूल मालाएं पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा क़ि आपातकाल लगाकर देश को देश की जनता को पीछे करने का काम किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य दादरी विधायक तेजपाल नागर ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी  दादरी चेयरमैन  गीता पंडित मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी सोमेश गुप्ता सतेंद्र नागर सोभित पंडित कर्मवीर आर्य विशाल भारद्वाज राज नागर बलराज भाटी मनोज भाटी संजय भाटी आदि लोग शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close