×
ग्रेटर नोएडानोएडा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस-पास निर्माण करने वाले 90 पर मुकदमा दर्ज, बड़ी वजह आई सामने

जेवर एयरपोर्ट के लिए नंगला हुकस सिंह, करौली बांगर समेत अन्य गांवों की जमीन को अधिग्रहित किया गया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध निर्माण करने का मामला सामने आया है। क्षेत्रिय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने 90 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें ज्यादातर लोग नंगला हुकम सिंह और करौली बांगर के रहने वाले है। कुछ लोगों ने बाहर से आकर भी एयरपोर्ट के लिए की गई अधिग्रहित जमीन पर मकान बना लिए है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जेवर एयरपोर्ट के लिए नंगला हुकस सिंह, करौली बांगर समेत अन्य गांवों की जमीन को अधिग्रहित किया गया है। जिसमें नंगला हुकम सिंह और करौली बांगर की जमीन का अधिग्रहण स्टेज—1 के फेस—2 के लिए किया गया है। आरोप है कि अधिग्रहित की गई जमीन पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपना मकान बना लिए है। इस संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को नोटिस भी दिए गए। उसके बाद भी अवैध निर्माण जारी रहा। आरोप है कि इस तरह के अवैध निर्माण से शासन की छवि धूमिल हो रही है और इससे राजकीय संपत्ति को भी क्षति पहुंच रही है।

जमीन का अधिग्रहण करते हुए शासन ने ​आदेश दिया था कि उस जमीन पर अवैध निर्माण नहीं किया जा सकता है। उस जमीन पर निर्माण कार्यो को देखते हुए प्रशासन की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग नहीं मान रहे थे। उधर माना जा रहा है कि मुआवजा लेने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में अधिग्रहित की गई जमीन पर निर्माण कार्य किए है। दअरसल आबादी और कृषि जमीन का मुआवजा भी अलग है। चर्चा है कि कृषि भूमि की जगह आबदी का मुआवजा लोग लेना चाह रहे है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close