उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

कैच द रेनः जल शक्ति अभियान की सफलता को उच्चाधिकारियों ने किया दौरा

अभियान से संबंधित सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश

नोएडा। केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यक्रम जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रैन नारे की सफलता और जल शक्ति अभियान के जिले में चल रही परियोजनाओं को पूरा करने और जिले में इस उद्देश्य से हुए अच्छे कार्य की सक्सेस स्टोरी बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के भारी उद्योग उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव एवं सेंट्रल नोडल ऑफिसर जिला गौतम बुद्ध नगर और उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को जिले में स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों को दिए निर्देश

इस दौरान जल शक्ति अभियान से संबंधित जिले में चल रही गतिविधियों में तेजी लाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान विकास भवन के सभागार में बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसके माध्यम से माध्यम से भूजल को संरक्षित करने एवं पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

75 तालाब अमृत सरोवर बनाए जाएंगे

बैठक में उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 75 तालाब अमृत सरोवर बनाए जाने के लिए चयनित किए गए हैं। चयनित सभी तालाबों का कार्य नवंबर तक आवश्यक रूप से पूरा कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्य सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसलिए संबंधित अधिकारियों का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। सभी संबंधित अधिकारी जल शक्ति अभियान से जुड़े हुए कार्यक्रमों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करें और साथ ही अपने स्तर पर बड़े-बड़े जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएं। इससे भूजल को संरक्षित करने के साथ ही पानी के दुरुपयोग को रोकने में अच्छे प्रयास सुनिश्चित हो सकेंगे।

orion 132  Migsun Plots in greater noida  Migsun vasant vihar  orion one32

उन्होंने जल शक्ति अभियान से जुड़े हुए जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा में पाया कि सभी प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने अच्छे प्रयास सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जिला उत्तर प्रदेश के लिए फेस के रूप में काम करता है। जिले में जो अच्छे कार्यक्रम जल शक्ति अभियान को लेकर पूरा किए जा रहे हैं, उनकी सक्सेस स्टोरी बनाकर भारत सरकार के पोर्टल पर पोस्ट की जाएं ताकि भारत के अन्य प्रदेश एवं जिला गौतम बुद्ध नगर के मॉडल के आधार पर अपने-अपने जनपदों में इस अभियान को लेकर गतिविधियां संचालित कर सकें।

संक्युक्त सचिव को दी गई जानकारी

इस अवसर पर सहायक अभियंता लघु सिंचाई हिमांशु गौतम ने पीपीटी के माध्यम से संयुक्त सचिव को जनपद में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। संयुक्त सचिव ने जल शक्ति अभियान को लेकर जनपद में किए गए अच्छे प्रयासों की बैठक में सराहना की। बैठक में डीएफओ पीके श्रीवास्तव ने जनपद में संचालित किए जा रहे वृक्षारोपण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि वर्तमान तक 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है।

सीडीओ ने संयुक्त सचिव को किया आश्वस्त

बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने किया। उन्होंने इस अवसर पर संयुक्त सचिव को आश्वस्त किया कि जल शक्ति से जुड़े हुए कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने के उद्देश्य से संयुक्त सचिव के द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराते हुए सभी कार्यों को समय पर पूरा कराने की कार्यवाही की जाएगी।

सेक्टर 51 व 91 में स्थलीय निरीक्षण

इससे पूर्व संयुक्त सचिव के द्वारा सेक्टर 51 नोएडा में इन सीटू वेटलैंड, सेक्टर 91 में वेटलैंड एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग का स्थल निरीक्षण भी किया गया। संयुक्त सचिव की टीम द्वारा बैठक के बाद ग्राम पंचायत सैंथली में पहुंच कर वृक्षारोपण कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, श्रमदान अमृत सरोवर, सोक पिट उपरांत नोएडा के सेक्टर 54 में वेटलैंड, सेक्टर 33 में वेटलैंड एवं अक्रियाशील बोरिंग का निरीक्षण किया गया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close