crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

सावधानीः ई-रिक्शा बुक कराकर लूट लिया, चालक को सुनसान स्थान पर फेंका

मुठभेड़ में घायल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो को कांबिंग के दौरान पकड़ा

नोएडा। अगर आपके पास ई-रिक्शा है और उसे कोई बुक कराना चाहते हैं तो बुकिंग सोच-समझ करें। पता नहीं कब कौन आप का ई-रिक्शा लूट ले और आप को घायल कर कहीं फेक दे। इस तरह की एक दिन पहले वारदात हो चुकी है।

शनिवार को लूट लिया था ऑटो रिक्शा

शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे राजेश शाह निवासी ग्राम झरिया, थाना बुर्रा गढ जिला धनबाद, बिहार के निवासी यहां सेक्टर-17 की झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। तीन लोगों ने रजनीगंधा चौक, सेक्टर-16 से उनका ई-रिक्शा बुक कराया और वे महामाया फ्लाईओवर के पास गलत रास्ते पर उन्हें ले गए। सुनसान स्थान देखकर तीनों ने ई-रिक्शा लूट लिया और राजेश शाह को रास्ते में मारपीट कर फेंक दिया। इस मामले में राजेश शाह ने थाना सेक्टर-39 में लूट का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश एक घायल

रविवार को थाना सेक्टर-39 नोएडा की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच ई-रिक्शा में सवार तीन आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर वे रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने भी अपनी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गोली पैर रोहित उर्फ मोनू उर्फ राहुल के पैर में लगी। वह गेझा, नोएडा पूर्व निवासी जहांगीर पुरी, दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने उसे घायला अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

दो को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया

ई-रिक्शा में रोहित के साथ बैठे दो कथित बदमाश राज निवासी सेक्टर-93, नोएडा पूर्व पता कानपुर देहात और मनीष वर्तमान पता गेझा, पूर्व पता जिला एटा भाग गए थे। उनकी तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की। इस दौरान दोनों पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

लूट का ई-रिक्शा बरामद

पुलिस ने तीनों कथित बदमाशों के कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा के अलावा एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल रोहित को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा है।

घायल कथित बदमाश रोहित के विरुद्ध करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए कथित बदमाशों के आपराधिक इतिहास और अन्य अपराधों की जानकारी जुटा रही है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close