उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

समारोहः विभिन्न पुरस्कारों से कल नवाजे जाएंगे कई लोग, नगद राशि दी जाएगी

नवरत्न फाउंडेशन्स का नवरत्न वार्षिक पुरस्कार समारोह "समर्पण" का आयोजन कल इंदिरा गांधी कला केंद्र, नोएडा के सेक्टर-6 में

नोएडा। नवरत्न फाउंडेशन्स का नवरत्न वार्षिक पुरस्कार समारोह “समर्पण” का आयोजन कल रविवार 14 मई को शाम 6 बजे से इंदिरा गांधी कला केंद्र, नोएडा के सेक्टर-6 में नोएडा विकास प्राधिकरण के पास किया गया है। यह जानकारी संस्था के महासचिव विवेक श्रीवास्तव ने शनिवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर समारोह का संचालन अनिता भालवर और अशोक श्रीवास्तव करेंगे। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य नृत्य व गायन भी पेश करेंगे।

ये पुरस्कार दिए जाएंगे

उन्होंने बताया कि समारोह में तीन लोगों को नवरत्न पुरस्कार, नवरत्न विशेष समाज कल्याण पुरस्कार, नवरत्न सुपर कोरोना पुरस्कार, चित्रांश ओमप्रकाश कामठान शिक्षा पुरस्कार, रत्न-ए-हिन्द सम्मान, राजकुमारी चंद्रा रिख स्मृति राज सेवक पुरस्कार, श्रीमती सोनिया कोहली स्मृति सामाजिक सहयोग विशेष पुरस्कार, श्री कुंवर स्वरूप भटनागर स्मृति शिक्षा पुरस्कार, नवरत्न दया-रानी नारी सशक्तिकरण पुरस्कार, श्री आकाश सक्सेना स्मृति यंग अचिवेर्स अवार्ड,  नवरत्न श्री जेबी जयरथ स्मृति पुरस्कार, श्री एफ़बी निगम स्मृति पुरस्कार से कई लोग सम्मानित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इनमें से एक अवार्ड के लिए रु.21000 रुपये नगद दिए जाएंगे। अन्य सारे पुरस्कार तहत 11000 रुपये देकर लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close