उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

समारोहःगुर्जर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा मिहिर भोज सेवा संघ ट्रस्ट

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 75 फीसद से अधिक अंक लाना होगा विद्यार्थियों को

नोएडा। मिहिर भोज सेवा संघ ट्रस्ट गुर्जर समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा। इसके लिए शर्त यह होगी कि उन्हें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 75 फीसद से अधिक अंक लाना होगा।

मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 58 में मिहिर भोज सेवा संघ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। ट्रस्ट के सदस्य राम कुमार तंवर ने कहा कि हम अपने समाज को आगे बढ़ाना चाहते हैं। अपने समाज के युवाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और (प्रदेश सिविल सेवा) पीसीएस अधिकारी बनाना चाहते हैं। मेधावी बच्चों के सम्मान से उन्हें और अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। इससे और बेहतर कर सकेंगे।

चार सितंबर को होगा सम्मान समारोह  

उन्होंने बताया कि गुर्जर समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने कार्यक्रम नोएडा के इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर-6 में रखा गया है। यह कार्यक्रम 4 सितंबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से गुर्जर समाज के लगभग 300 बच्चों के पहुंचने की संभावना है। ये बच्चे मेधावी होंगे। इनको कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में हाई कोर्ट के जज, आईएएस, पीसीएस अधिकारी बच्चों को सम्मानित करेंगे। वे आए हुए बच्चों को संबोधित भी करेंगे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close