×
उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर के जरिए मुस्लिम को साधने की कोशिश, चंद्रशेखर ने बदर अली और समर्थकों को भीम आर्मी में किया शामिल

चंदशेखर आजाद ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया था। जिसमें गैंगस्टर बदर अली भी अपने 2000 मुस्लिम समर्थकों के साथ पहुंचे।

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने 2019 में मॉब जेल में बंद रहे बदर अली की मुलाकात अब ओर करीब आ गई है। कार्यकर्ता सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद ने गैंगस्टर बदर अली और उनके लगभग 2000 मुस्लिम समर्थकों को आजाद समाज पार्टी में शामिल करा लिया है। मॉब लिन्चिंग के खिलाफ आवाज बुलंद करने के नाम पर मेरठ में बवाल कराने के मुख्य आरोपी युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली रहे है।

चंदशेखर आजाद ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया था। जिसमें गैंगस्टर बदर अली भी अपने 2000 मुस्लिम समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने आजाद समाज पार्टी में शामिल करा लिया है। बदर अली भी अपनी राजनेतिक जमीन तलाश रहे है। 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट की संभावना अब दूसरी पार्टियों से कम ही दिखाई दे रही है। कभी सपा और बसपा में रहे अली ने अब आजाद पार्टी का दामन थाम लिया है। बदर अली की राजनीतिक महत्वाकांक्षा और टिकट की इसी पार्टी से अब उम्मीद है। वह लंबे समय से बिरादरी और समुदाय के कामों में सक्रिय हैं।

वहीं, सांसद चंद्रशेखर आजाद भी अपनी जमीन तलाश रहे है। वह मुस्लिम और दलित को एकत्रित करने पर अपनी नजर टिकाए हुए है। बदर अली से दोस्ती और उन्हें पार्टी में शामिल कराया जाना भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है। दलित के बाद अब मुस्लिम भी पार्टी से जुड़ रहे है। बता दें कि, बदर अली के खिलाफ 22 मामले दर्ज हैं और 2019 में उन्होंने बिना अनुमति जुलूस निकला था। उस दौरान दंगा होते-होते बचा था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close