crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Noida Big Breaking : उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा, नोएडा का ये सर्किल टॉप 10 फिसड्डी में शामिल

सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वालों में बदायूं का दातागंज सर्किल रहा।

नोएडा : उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार रात वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की। बैठक में कई पुलिस कप्तान को अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर मुख्यमंत्री ने फटकार भी लगाईं। समीक्षा बैठक में सबसे बुरी खबर नोएडा के लिए है, उत्तर प्रदेश में नोएडा का नाम सबसे अच्छे सर्किल में टॉप 10 में शामिल नहीं होकर टॉप 10 फिसड्डी में शामिल हो गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने हर जिले के कप्तान से अपराध और घटनाओं का विवरण जाना। कई कप्तान को चेतावनी भी दी गयी। सर्किल के अनुसार टॉप 10 में उम्मीद थी कि नोएडा का नाम जरूर शामिल होगा, लेकिन नोएडा में कुछ और ही निकला। सहायक पुलिस आयुक्त 3 का सर्किल टॉप फिसड्डी में सातवें नंबर पर आया। सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वालों में बदायूं का दातागंज सर्किल रहा।
दातागंज को टॉप सर्किल का पुरस्कार मिला है। फ़िरोज़ाबाद, अलीगढ़, पीलीभीत, अयोध्या, कानपुर देहात और कानपूर शहर के सर्किल अच्छा प्रदर्शन करने वालों में टॉप 10 में शामिल रहे।
इसके अलावा लखनऊ का कैसरबाग, गौतमबुद्धनगर का सहायक पुलिस आयुक्त नोएडा तीन टॉप 10 फिसड्डी में शामिल है। दिल्ली से सटे नोएडा के लिए ये बुरी खबर है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close