×
Uncategorized

बचपन की दोस्ती हुआ खौफनाक अंत, नशे में दोस्त ने ईट से हमला कर की हत्या, पुलिस ने गांव से किया गिरफ्तार

इसी के चलते सौरभ ने अपने दोस्त विक्रम की कमरे में रखे ईट से उसके सिर पर मारकर हत्या कर दी। उसके सिर पर कई प्रहार किए गए। ईकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक ने घटना के दौरान उसे नशा न करने की हिदायत दी।

बचपन के दोस्त की हत्या करने के बाद आरोपी उसके शव को कमरे में बंद कर अलीगढ़ अपने गांव भाग गया। वहां जाकर उसने दोस्त की हत्या करने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उसका शव कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची ईकोटेक—3 कोतवाली पुलिस ने शव को हबीबपुर स्थित कमरे से बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई ईट भी बरामद कर ​ली है।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के जिरोली हीरा सिंह गांव निवासी विक्रम और सौरभ हबीबपुर गांव में किराए पर रहता था। दोनों बचपन के दोस्त है। दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। सौरभ शराब का आदी है। जिसकी वजह से उसकी पत्नी शादी के छह बाद ही उसे छोड़कर चली गई। एक दिसम्बर की रात सौरभ का शराब के नशे में विक्रम से हो गया। दोनों के बीच शराब पीने व अन्य खर्चो को लेकर विवाद हुआ था। विक्रम नहीं चाहता था कि वह फिचुलखर्ची करें। लेकिन वह नहीं मान रहा था।

इसी के चलते सौरभ ने अपने दोस्त विक्रम की कमरे में रखे ईट से उसके सिर पर मारकर हत्या कर दी। उसके सिर पर कई प्रहार किए गए। ईकोटेक—3 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक ने घटना के दौरान उसे नशा न करने की हिदायत दी। साथ ही उसकी वजह से पत्नी के जाने की बात भी कह दी थी। इसी बात से वह नाराज हो गया। उधर, नशे की वजह से परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था। वह वहां से भी भाग गया था।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close