×
Uncategorized

Greater Noida: क्रिसमस के रंग में रंगा शहर, मॉल्स में सांता क्लाज को देखकर खुश नजर आए बच्चे

सेक्टर-129 स्थित गुलशन—1 मॉल में क्रिसमस को खास तौर पर बच्चों और परिवारों के लिए सेलिब्रेट किया जा रहा है। मॉल में 25 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है, जबकि सितारों और गिफ्ट बॉक्स से की गई

गौतमबुद्ध नगर मेें वीरवार को क्रिसमस का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया है। जिले की विभिन्न चर्चों में सुबह से ही विशेष प्रार्थना सभाएं एवं धार्मिक कार्य किए गए। शहर के मॉल्स को भी कृत्रिम क्रिसमस ट्री और रंग—बिरंगी लाइटों से सजाया गया। लोगों ने जमकर मस्ती की और यादगार पल कैमरे में कैद किए।

सेक्टर-129 स्थित गुलशन—1 मॉल में क्रिसमस को खास तौर पर बच्चों और परिवारों के लिए सेलिब्रेट किया जा रहा है। मॉल में 25 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है, जबकि सितारों और गिफ्ट बॉक्स से की गई सजावट लोगों को आकर्षित कर रही है। बच्चों के लिए आर्ट-क्राफ्ट, कार्ड मेकिंग, पॉटरी, ओरिगामी और ड्रॉइंग वर्कशॉप्स का आयोजन किया गया, वहीं मैजिक शो, टैटू आर्टिस्ट और सांता क्लॉज से मुलाकात बच्चों के लिए खास आकर्षण रही।

सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में पहली बार लगाया गया 33 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लोगों के बीच सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है। मॉल का एट्रियम क्रिसमस ट्री के साथ तस्वीरें खिंचवाने वालों से भरा नजर आया। वहीं, सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल को भी क्रिसमस थीम पर सजाया गया है, जहां परिवार और बच्चे उत्सव के माहौल का आनंद लेते दिखे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी मॉल में ‘फेस्टोपिया 2026’ के तहत क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न पूरे एक महीने तक मनाया जा रहा है। 10 जनवरी तक चलने वाले विंटर कार्निवल में क्रिसमस बुक फेयर, हैमलेज कार्निवल और आकर्षक सजावट लोगों को खूब लुभा रही है।

क्रिसमस के मौके पर नोएडा और आसपास के मॉल्स लोगों की भारी भीड़ से गुलजार रहे। सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री के साथ सेल्फी लेते लोग, बच्चों की मुस्कान और परिवारों की मस्ती ने त्योहार के जश्न को और खास बना दिया।

शहर के ओमेक्स और ग्रांड वेनिस मॉल में भी लोगों की भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने की वजह से दोपहर से ही मॉल में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हुई। बच्चों में खास उत्साह देखा गया, वहीं युवा और बुजुर्ग भी त्योहार का आनंद लेते नजर आए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close