×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

नोएडा में डे-केयर में जुल्म के शिकार बच्चे, माँ-बाप का पैसा जा रहा बेकार

नोएडा: थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक डे-केयर सेंटर BLIPEE में 15 माह की मासूम बच्ची के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आया (मेड) को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चार अगस्त को पीड़ित बच्ची की मां को यह सूचना मिली कि उनकी बच्ची के साथ डे-केयर में मारपीट की गई है। जांच करने पर बच्ची के पैर में दांत से काटने के हल्के निशान पाए गए। घटना की सच्चाई तब सामने आई जब वादिया ने डे-केयर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में साफ देखा गया कि डे-केयर में कार्यरत आया (मेड) ने बच्ची के साथ मारपीट की और अमानवीय व्यवहार किया।

वादिया ने तुरंत थाना सेक्टर-142 पुलिस से संपर्क कर मामला दर्ज कराया। एफआईआर में आरोपी आया (मेड) के साथ-साथ डे-केयर सेंटर BLIPEE की प्रमुख चारू पत्नी ऋषि अरोरा, निवासी पैरामाउंट, थाना सेक्टर-142, गौतमबुद्धनगर को भी नामजद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी आया (मेड) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिससे चोट और दांत के निशानों की पुष्टि हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आया (मेड) मात्र 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर आई थी, जबकि पीड़ित बच्ची 21.05.2025 से रोजाना करीब 2.5 घंटे के लिए इस डे-केयर में आती थी।

इस घटना के बाद इलाके में माता-पिता में भारी रोष है। उनका कहना है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित माहौल में रखने और अच्छे देखभाल के लिए डे-केयर में भेजते हैं, लेकिन यदि वहां भी बच्चों पर जुल्म होने लगे, तो यह न केवल बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा है बल्कि माता-पिता की मेहनत की कमाई भी बेकार जा रही है।

आगे की कार्यवाही

थाना सेक्टर-142 पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। घटना के सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close