उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा वेस्ट

होली मिलन के बहाने चित्रांश फाउंडेशन ने दिखाई ताक़त, मंत्री बोले समाज के लिए जिंदगी भर करूँगा काम

कार्येक्रम की शुरुवात पूजा-वंदना से हुई , भारत के गौरवमयी इतिहास के बारे में बताया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कायस्थ समाज का आह्वान किया कि वे नेताजी सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, डॉ.राजेंद्र प्रसाद लोगों के लिए आदर्श हैं। इन्होंने देश के लिए त्याग और बलिदान दिए हैं। इन्हें हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने इन महापुरुषों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी भी दी।

समारोह में सैकड़ों हुए शामिल
डॉ.सक्सेना यहां रविवार को होली पर्व के उपलक्ष्य में ग्रेटर नोएडा स्थित चित्रांश फाउंडेशन द्वारा श्री राम यूनिवर्सल स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। समारोह में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी से लगभग 700 चित्रांश सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के विशेष अतिथि स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू महा सभा एवम विशेष आमंत्रित अतिथि नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं महामंत्री विवेक श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद थे।

चित्रांशों के इतिहास से परिचित कराया
उन्होंने समारोह में चित्रांशो के गौरवमयी इतिहास से अवगत कराया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्रगुप्त भगवान की पूजा, वंदना से ही। चक्रपाणि जी ने चित्राशों को एकजुट होकर समाज के लिए अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

मूर्ति स्थापित करने को कहा
अशोक श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त भगवान की महिमा के बारे मे बताया और वहां उपस्थित लोगों को घरों में चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति स्थापित करने के लिए कहा। विवेक श्रीवास्तव ने देशभर के प्रमुख चित्रगुप्त मन्दिरों के बारे में बताया और भगवान चित्रगुप्त जी की महिमा का भी वर्णन किया। इन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समस्त मानव जाति के आराध्य हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए
होली मिलन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों के कार्यक्रम को सभी लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की। समारोह में महिलाओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। होली मिलन समारोह को सफल बनाने में चित्रांश फाउंडेशन के अजय लाल, संजीव, धनंजय, प्रभाष, कमाल कांत, अजय, रत्नेश, विशाल, उमेश, डॉ आनंदिता, प्रीति, निधि, पीयूष, जितेंद्र, राकेश एवम बहुत से चित्रांश सदस्यो का भरपूर सहयोग रहा।

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close