नोएडा और गाजियाबाद में सीएम का दौरा आज, गुफा मंदिर का लोकार्पण आध्यात्मिकता एवं राष्ट्र चेतना का केंद्र
पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। तीर्थ में परिसर में नवनिर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन के लिए मुरादनगर आ रहे है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरवार कोे गाजियाबाद आ रहे है। सीएम योगी तरुण सागर तीर्थ मुरादनगर गुफा मंदिर का लोकार्पण कर भगवान महोत्सव में भाग लेंगे। सीएम योगी के दौरे को देखते हुए गाजियाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है। कार्यक्रम स्थल और आसपास करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। तीर्थ में परिसर में नवनिर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन के लिए मुरादनगर आ रहे है। जहां वह क्रांतिकारी संत परम पूज्य आचार्य तरुण सागर महाराज की समाधि स्थली, तरुणसागर तीर्थ धाम मुरादनगर गाजियाबाद इन दिनों भक्ति, तप और आध्यात्मिक उल्लास से आलोकित है।
इस महोत्सव की विशेष आध्यात्मिक उपलब्धि के रूप में मात्र 100 दिनों में निर्मित भव्य “गुफा मंदिर” का लोकार्पण 27 नवंबर 2025 को संपन्न होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में तरुणसागर तीर्थ धाम पधारेंगे। उनके आगमन से यह ऐतिहासिक आयोजन और भी गरिमामय एवं प्रेरणादायी रूप लेगा।
यह तीर्थ केवल श्रद्धा का स्थल नहीं, बल्कि समाज उत्थान और आध्यात्मिक जागरण का केंद्र बन चुका है। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुफा मंदिर का लोकार्पण न केवल एक धार्मिक आयोजन होगा, बल्कि यह आध्यात्मिकता, समाजसेवा और राष्ट्र चेतना के संगम का प्रतीक बनकर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा। इस मौके पर सुनील जैन, नमीजी जैन, दीपेश जैन, अरुण जैन, संजय जैन, अजय जैन उपस्थित रहे।
गाजियाबाद के बाद सीएम नोएडा आएंगे। नोएडा में मेदांता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री जिले के अधिकारियों संग बैठक करेंगे। करीब दो घंटे एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री नोएडा में सेक्टर-50 स्थित निजी अस्पताल का लोकार्पण करने के लिए दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से नोएडा पहुंचेंगे।



