×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नोएडा: सांसद डॉ. महेश शर्मा की माताजी के निधन पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

नोएडा – नोएडा में बृहस्पतिवार का दिन शोक और श्रद्धांजलि के माहौल में बीता। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की माताजी, स्वर्गीय श्रीमती ललिता शर्मा (85) के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को सेक्टर-15A स्थित उनके आवास पहुंचे। CM योगी ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और महेश शर्मा सहित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

ललिता शर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और दो दिन पहले ही उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद 26 और 27 नवंबर की दरमियानी रात उनका निधन हो गया। कैलाश अस्पताल स्वयं उनके पुत्र डॉ. महेश शर्मा द्वारा संचालित है।

दोपहर में उनका अंतिम संस्कार नोएडा के सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट पर किया गया, जहां डॉ. महेश शर्मा ने अपनी माता को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर और प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह, विधायक तेजपाल सिंह नागर, MLC श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा नेताओं समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व IAS अधिकारी तथा पत्रकार मौजूद रहे।

स्व. ललिता शर्मा अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पांच पुत्र—डॉ. महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, राजेश शर्मा और उमेश शर्मा—कई वर्षों से उनकी देखभाल में लगे हुए थे। परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सरल, संस्कारित और परिवारनिष्ठा के लिए स्मरण किया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close