उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Delhi News : दिल्ली में टूटा सर्दी का रेकॉर्ड…नोएडा समेत एनसीआर में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने बारिश और कोहरा का जारी किया अलर्ट

Delhi News : दिल्ली और आसपास के इलाके में ठंड से राहत नहीं मिल रही है। हाल यह है कि हाड़कंपकपाती ठंड में लोग रजाई में छिपने को मजबूर है। बढ़ती ठंड और कोहरा की वजह से वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। जगह—जगह लोग अलाप पर ठंड से निजात पा रहे है, लेकिन उसके बाद भी राहत मिल रही है। दिल्ली के तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे गंभीर कोल्ड डे स्थिति बनी हुई है

India Meteorological Department (आईएमडी) के मुताबिक, मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे है। जिससे बहुत अधिक ठंड की स्थिति बनाती है। अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे चला जाता है तो ठंडा दिन घोषित किया जाता है। सामान्य से तापमान 6.5 डिग्री कम हो तो अधिक ठंडा दिन माना जाता है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अभी आगामी तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बादलों के चलते धूप नहीं निकलेगी और बहुत रहेंगी। दिल्ली से सटे इलाकों में भी यही स्थिति रहेगी।

8 और 9 जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान

8 और 9 जनवरी को दिल्ली समेत उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। सप्ताह के अधिकांश दिनों में उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की अत्यधिक संभावना है।

घने कोहरे और ठंडे दिन की चेतावनी

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्व के कुछ हिस्सों में रात/सुबह के समय 4 से 6 जनवरी के दौरान राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा। 5 जनवरी को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में और 6 जनवरी को कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। वहीं, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close