उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहेल्थ

चिंताः फलों और जूस के लिए गए नमूने, जांच के लिए भेजे गए

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में चलाया अभियान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के लोगों को शुद्ध फल और फलों के जूस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाया। इस अभियान के तहत फल और जूस के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान चलाकर जिले के फल और जूस के प्रतिष्ठानो की जांच की।

फलों और जूस के नमूने लिए गए

रामनरेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बीटा-2 में निरीक्षण कर सेब का नमूना लिया। उन्होंने एपल हल्थी बाक्स साइट सी का निरीक्षण कर नाशपाती का नमूना लिया।

कटे-फटे, गले फल नष्ट करवाए

रेनू सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सेक्टर 93 की फल मंडी का निरीक्षण कर कटे, फटे, गले, फल नष्ट  करवाए। जांच के लिए आम का नमूना भी लिया। इसी प्रकार सैनिक सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भोला जूस कॉर्नर ब्रह्मपुत्र मार्केट नोएडा से रंग की मिलावट की जांच के लिए आम के रस का नमूना लिया गया। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अधिकारियों ने साफ-सफाई दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आशुतोष कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कासना स्थित सोनम जूस एंड शेक्स से मैंगो शेक् का नमूना लिया। राकेश सकारिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने धूम मानिकपुर में  फलों के warehouse पर छापेमारी कर विदेशी Apricot का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया।

नमूना लेने का काम जारी रहेगा

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने कहा कि आगे भी नोएडावासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के साथ-साथ सैंपलिंग का कार्य भी बड़े स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close