×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

कनफेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने विधायक पंकज सिंह से की मुलाकात, कर डाली ये मांग

नोएडा: कोनरवा(CONRWA) के अध्यक्ष पी.एस. जैन ने आज नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नोएडा क्षेत्र की विभिन्न नागरिक समस्याओं व आरडब्ल्यूए (RWA) से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की गई।

श्री जैन ने वार्ता के दौरान विधायक को अवगत कराया कि नोएडा प्राधिकरण आमजन की समस्याओं व आरडब्ल्यूए से जुड़े मुद्दों के समाधान में सुस्ती बरत रहा है। फाइलों की स्वीकृति में अनावश्यक विलंब और कार्यों के निष्पादन में धीमी गति आम नागरिकों के लिए चिंता का विषय बन चुकी है।

प्रमुख सुझाव

नगरीय सुविधा विभाग की स्थापना

CONRWA अध्यक्ष ने विधायक पंकज सिंह के समक्ष प्रस्ताव रखा कि नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत एक स्वतंत्र “नगरीय सुविधा विभाग” की स्थापना की जानी चाहिए। इस विभाग के अंतर्गत निम्नलिखित कार्य शामिल किए जाएँ:

  • जल आपूर्ति व्यवस्था
  • सीवर व्यवस्था
  • सफाई व स्वच्छता
  • सड़कों व नालियों की मरम्मत एवं सफाई
  • मच्छरों की रोकथाम
  • स्ट्रीट लाइट व्यवस्था
  • अतिक्रमण हटाना
  • वॉटर हार्वेस्टिंग प्रबंधन
  • वेस्ट मैनेजमेंट

सुझाव में यह भी कहा गया कि नोएडा को 5 ज़ोन में बाँटकर नगरीय सुविधाओं का संचालन ज़ोनल स्तर पर किया जाना चाहिए, जिससे ज़िम्मेदारियाँ स्पष्ट हों और कार्यों में गति आए।

प्रशासनिक संरचना का सुझाव

श्री जैन ने सुझाव दिया कि नगरीय सुविधा विभाग में एक स्वतंत्र कार्यकारी प्रणाली विकसित की जाए, जिसमें वरिष्ठ स्तर पर IAS व PCS अधिकारियों की कार्यकारी अधिकारी और उपकार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्ति की जाए।

यह नियुक्तियाँ सीधे सरकार द्वारा की जाएँ और नोएडा प्राधिकरण से स्वतंत्र हों। इसी प्रकार विभागीय स्टाफ – जैसे परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, वित्त अधिकारी, तथा अन्य सहायक स्टाफ की नियुक्ति भी नगरीय सुविधा विभाग के अधीन होनी चाहिए, न कि प्राधिकरण के माध्यम से।

बजट और वित्तीय प्रबंधन

CONRWA ने यह भी सुझाव दिया कि नोएडा प्राधिकरण वर्तमान में जितनी राशि इन सुविधाओं पर व्यय करता है, उसी के अनुरूप नगरीय सुविधा विभाग के लिए अलग बजट निर्धारित किया जाए। यह राशि नगरीय सुविधा विभाग को सीधे हस्तांतरित की जाए, ताकि विभाग स्वतंत्र रूप से कार्य कर सके।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close