उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

आक्रोशः कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जी न्यूज के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़ कर प्रसारित व प्रचारित करने का आरोप

नोएडा। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां जी न्यूज के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता नोएडा स्थित जी न्यूज़ मुख्यालय गए और वहां बाहर प्रदर्शन कर जी न्यूज़ का पुतला फूंक़ा।

जी न्यूज पर लगाए कई आरोप

इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जी न्यूज़ की ओछी मानसिकता के कारण ही देश में दंगे और बवाल हो रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनॉड स्थित कार्यालय को तोड़े जाने के विषय में जो बयान राहुल गांधी ने दिया था उसे तोड़ मरोड़कर राजस्थान के उदयपुर की घटना से जोड़कर प्रसारित किया था।

राहुल की छवि को खराब करने की हुई कोशिश

इससे राहुल गांधी छवि को धक्का लगा है। छवि ख़राब करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जी न्यूज़ भाजपा के इशारों पर चलने वाला न्यूज़ चैनल है जो सिर्फ़ भाजपा के इशारों पर ख़बरें चलाता है। इसके कारण आज देश भर में दंगे हो रहे हैं। आपसी भाईचारा ख़त्म होता जा रहा है।

ऐंकर तुरंत नौकरी से निकालने व केस दर्ज करने की मांग

उन्होंने मांग की कि तुरंत प्रभाव से उस ऐंकर को जिसने यह ख़बर चलाई थी, उसे जी न्यूज़ से निकाला जाए और उसके खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर जेल भेजा जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की बर्बादी के लिए मोदी मीडिया जिम्मेदार है। उसके खिलाफ ये लड़ाई का ऐलान है।

ये लोग थे प्रदर्शन में शामिल

इस अवसर पर तंवर के अलावा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दीपक चोटीवाला, महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, राजकुमार प्रथम, हरलीन बाज़वा, जितेन्द्र चौधरी, युवा ज़िला अध्यक्ष पुरशोत्तम नागर, उपाध्यक्ष ललित अवाना, किसान कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष गौतम अवाना, ज़िला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, संजीव शर्मा, रेनु, पंखुरी गुप्ता, यशवंत, सागर बेनीवाल, बिजेंद्र सिंह, वीरेंद्र अग्निहोत्री, बबलू, राजेन्द्र शर्मा, अमोल आदि शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close