उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

सहमतिः जेवर एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के प्रभावित ग्रामों के किसानों का विस्थापित क्षेत्र तय

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ के साथ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बनी सहमति

ग्रेटर नोएडा। जेवर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ होने के बाद किसानों को उचित मुआवजा और उनके विस्थापित क्षेत्र को लेकर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण और किसानों में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सहमति बन गई। यह सहमति सरकार, शासन, जिलाधिकारी तथा यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के साथ कई दौर की वार्ता के बाद शुक्रवार को द्वितीय चरण के प्रभावित ग्रामों के किसानों की उपस्थिति में सहमति बन गई है।

यहां बसाए जाएंगे किसान

किसानों और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से बीच जो सहमति बनी है उसके अनुसार प्रभावित ग्रामों के किसानों को ग्राम फलैदा बांगर और तिरथली के मध्य बसाए जाएंगे।

सभी सुविधाएं मिलेगी किसानों को

बैठक में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर हवाई अड्डे के निर्माण के द्वितीय चरण के प्रभावित किसानों को विस्थापित क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए जाएंगी। जो खामियां प्रथम चरण के अधिग्रहण में रह गई थीं, वह खामियां द्वितीय चरण के अधिग्रहण में न हों, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

कई दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति

उन्होंने कहा कि सरकार से लेकर शासन, आयुक्त, जिलाधिकारी एवं यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से कई दौर की वार्ता के बाद आज मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ विस्थापित होने वाले किसानों की मौजूदगी में विस्थापित क्षेत्र पर सहमति बन गई है।

सीईओ ने भी किया आश्वस्त

मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भी किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके विस्थापन क्षेत्र को आप ही के ग्रामों के पास रखा गया है। आपको सभी सुविधाएं विस्थापन क्षेत्र में ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

अधिक से अधिक मुआवजा की मांग

ज्ञात रहे कि जेवर एयरपोर्ट के द्वितीय चरण के किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलवाए जाने की मांग जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा सरकार, शासन व प्रशासन स्तर तक निरंतर की जा रही है। इस संबंध में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह की कई दौर की बैठक भी हो चुकी है।

इस बैठक में ग्राम कुरैव, रन्हेरा, नगला हुकम सिंह, नगला जहानु के दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close