उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडानोएडा वेस्टराजनीति

विवादित बोलः ये क्या बोल गए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल

बोले, `जब हाथी सड़क पर चलता है तो कौन भौकता है, नाम नहीं लूंगा’

नोएडा। दिल्ली सरकार की शराब नीति विवाद के बीच दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने यहां आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन संकेतों में बुहत कुछ कह गए।

सीबीआई जांच के सवाल पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब हाथी सड़क पर चलता है तो कौन भौकता है नाम नहीं लूंगा। वे यहां नोएडा सेक्टर 33 में आयोजित युवा व्यापार मंडल के कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने मीडिया द्वारा बार-बार पूछने के बावजूद किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चले गए।

इशारा किसकी ओर था, सभी जानते हैं

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल हालांकि कौन भौकता है, के बारे में कुछ खुलकर नहीं कहा लेकिन उनका इशारा किसकी ओर था और कौन भौकता है, इस बारे में सभी लोग जानते हैं।

युवा व्यापार मंडल के कार्यक्रम में आए थे

इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल का फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के जन्मदिन के मौके पर संगठन के विस्तार के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल आए हुए थे। काफी संख्या में नोएडा वासी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के चेयरमैन नवनीत गुप्ता भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि अब संगठन का विस्तार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी हो रहा है।

मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल हुए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए और व्यापारियों का यही मकसद होता है कि देश और प्रदेश के विकास में हम कितना बेहतर कर सकते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए अपने पूर्वजों का जो व्यापार है उसे बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने विकास जैन को जन्मदिन के मौके पर बधाई व शुभकामनाएं दी। केक काटकर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close