उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिलखनऊ

सुविधा बहाल होः सेना के जवानों के लिए रेल में हो अलग से कंपार्टमेंट की व्यवस्था

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर की मांग

नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सदस्य जयंत चौधरी ने ट्रेनों में सेना के जवानों के लिए जवानों के लिए अलग से कंपार्मेंट की सुविधा फिर से बहाल करने की मांग की है। जयंत चौधरी ने इस सिलसिले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भी लिखा है।

कोरोनाकाल में बंद कर दी गई थी यह सुविधा

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा 8 जून को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कोरोना काल से पहले वर्दीधारी सेना के जवानों की सुविधा के लिए उनके लिए ट्रेनों में अलग से कंपार्टमेंट की व्यवस्था होती थी। इससे वे बिना आरक्षण के अपनी कंपार्टमेंट में यात्रा किया करते थे लेकिन कोरोना काल में रेलवे ने यह सुविधा बंद करदी है। इससे सेना के जवानों को यात्रा करने में बेहद असुविधा होती है।

Federal Bharat। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को जयंत चौधरी द्वारा लिखा गया पत्र।

शस्त्रों की हिफाजत की भी जिम्मेजारी

जयंत चौधरी द्वारा लिखे गए पत्र की जानकारी शुक्रवार को रालोद के राष्ट्रीया प्रवक्ता अनिल दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी के लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सेना के जवानों के पास यात्रा के दौरान शस्त्र भी होते हैं। जिसके सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं की होती है। सैन्य कंपार्टमेंट की जब अलग से व्यवस्था थी तब वे निश्चिंत होकर यात्रा करते थे। इस कंपार्टमेंट में किसी सामान्य यात्री का प्रवेश वर्जित होता था। शस्त्रों की हिफाजत के लिए किसी अन्य यात्री को इसमें प्रवेश नहीं मिलता था।

देश सेवा में लगे सेना के जवानों की सुविधा के लिए सैन्य जवानों के लिए ट्रेनों में अलग कंपार्टमेंट की सुविधा फिर से बहाल होनी ही चाहिए।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close