उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा वेस्टराजनीति

मतगणनाः कुछ ही देर में चुनाव परिणाम होंगे घोषित, विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे प्रत्याशी

दादरी नगरपालिका के लिए सबसे अधिक टेबल पर हो रही गिनती, बिलासपुर के लिए सबसे कम

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में 11 मई को हुए मतदान की गणना जारी है। दादरी नगर पालिका सहित चार नगर पंचायतों में हुए मतों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। कुछ ही घंटों में सभी शहरी निकाय के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसी के साथ ही दादरी समेत नगर पंचायत दनकौर, जेवर, बिलासपुर, जहांगीरपुर में उम्मीदवारों के भाग्य फैसला हो जाएगा। गौतमबुद्ध नगर जिले में चुनाव में 57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दादरी में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा ने गीता पंडित को चुनाव मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने अय्यूब मलिक को चुनाव लड़ा रही है।

सुबह से ही शुरू है मतगणना

मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू है। इस मौके पर किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सबसे पहले बिलासपुर नगर पंचायत के चुनाव परिणाम आने की उम्मीद है। दादरी नगर पालिका अध्यक्ष का परिणाम सबसे बाद में। मतगणना तीन स्थानों पर जारी है। दादरी नगर पालिका की मतगणना मिहिर भोज इंटर कॉलेज, दनकौर और बिलासपुर के लिए किसान आदर्श इंटर कॉलेज और नगर पंचायत जेवर और जहांगीरपुर की मतगणना जनता इंटर कॉलेज में जारी है। मतगणना पर निगरानी सीसीटीवी की कैमरों से हो रही है।

मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर रोक

कोई भी पोलिंग एजेंट या मतगणना कर्मी मोबाइल या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मतगणना केंद्र में नहीं ले जा सकेगा। इन्हें ले जाने पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है।

सबसे अधिक टेबल दादरी के लिए

मतों की गिनती के लिए सबसे अधिक 25 टेबल दादरी नगर पालिका के लिए लगाई गई है। दादरी नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव परिणाम सबसे अंत में आने की उम्मीद है। यहां सर्वाधिक 49292 वोट पड़े हैं। सबसे कम 6166 मत बिलासपुर नगर पंचायत के लिए पड़े हैं। यहां पर तीन टेबल लगाई है। इस कारण यहां का चुनाव परिणाम पहले आने की उम्मीद है।

विजय जूलुस निकालने पर पाबंदी

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किसी भी जीते उम्मीदवार के विजय जुलूस निकालने पर पहले ही प्रतिबंधित कर दिया है। हर्ष फायरिंग, आतिशबाजी करने वालों की खैर नहीं होगी। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी पहले ही जारी की जा चुकी है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close