×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडानोएडा वेस्टराजनीति

सी.पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित, 110 वोट से जीता चुनाव 

नई दिल्ली : एनडीए उम्मीदवार एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सी.पी. राधाकृष्णन आज भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्हें कुल 452 वोट प्राप्त हुए।

राधाकृष्णन जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से की। वे तमिलनाडु से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और संगठन व समाजसेवा में सक्रिय योगदान देते रहे हैं। हाल ही में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर आसीन थे।

उनके उपराष्ट्रपति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी और इसे लोकतंत्र की शक्ति व जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

भारत के उपराष्ट्रपति का पद राज्यसभा के सभापति के रूप में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सी.पी. राधाकृष्णन अब उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे और भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close