crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अपराधः नाबालिक से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है यहां नोएडा सेक्टर 45 में रह रहा था

नोएडा। नाबालिक से दुष्कर्म के फरार आरोपी को थाना फेस-एक की पुलिस ने गिरफ्तार लिया। उसे 15 मई से पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाई गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को डिलाइट पब्लिक स्कूल से आगे पड़ने वाले तिराहे पर न्यू नाइस सैलून से पुलिस के लिए वांछित आरोपी दिलजान निवासी सदरपुर कालोनी सेक्टर 45 नोएडा को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से गढी रसूलपुर बस्ती थाना मीरापुर कस्बा मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर का निवासी है।

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि थाना फेज एक नोएडा पर लिखित तहरीर पर 15 मई को मुकदमा अपराध संख्या 174/22 धारा 376 भादवि और 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमें की जांच के दौरान दिलजान की संलिप्पता मिली थी। इस पर उसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी थी और आज रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर आरोप है कि उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया था। दिलजान नाबालिग की स्कूल के पास हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम करता था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close