crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडानोएडा वेस्ट

अपराधः दूसरों के लिए परेशानी का कारण बने गिरोह का सरगना गिरफ्तार

कौन है पकड़ा गया व्यक्ति, क्या अपराध किया था, कहां रह रहा था, कहां से पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना कासना की पुलिस ने गैगस्टर एक्ट के अंतर्गत वाछिंत गैंग लीडर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस दबाव के कारण दिल्ली में रह रहा था। झगड़े में महिला ने चाकू मार दिया। इलाज कराकर डाक्टर के पास से लौटने के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कौन है पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि आज शुक्रवार को थाना कासना की पुलिस ने गैंग लीडर दीपक उर्फ दिनेश निवासी गली नंबर-3 रामागार्डन करावल नगर थाना दयालपुर दिल्ली को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला

गैंग लीडर दीपक उर्फ दिनेश के खिलाफ थाना ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाने में 12 सितंबर को गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे अपने गैंग का लीडर बताया है। वह पिछले चार वर्षों से अपनी संपत्ति बेचकर  फरार हो गया था। उसके बारे में पुलिस ने पता किया तो वह गली नंबर तीन रामागार्डन करावल नगर थाना दयालपुर दिल्ली में रहता हुआ पाया गया।

महिला ने झगड़े में मार दिया चाकू

कल बृहस्पतिवार को किसी महिला से झगड़े के दौरान दीपक उर्फ दिनेश को महिला ने चाकू मार दिया था। जो अस्पताल से इलाज कराकर घर वापस आ रहा था तो कासना पुलिस ने दिल्ली स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ थाना दनकौर, थाना दादरी में कई गंभीर आपराधिक मामलों में मुकदमें दर्ज हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close