crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अपराधः पुलिस की हिरासत से भागे अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

कौन था भागने वाला, किस अपराध में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, क्या हुआ बरामद

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-1 की पुलिस ने पुलिस हिरासत से भागे अभियुक्त को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। यही नहीं पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस भी बरामद किया है।

कौन है भागने वाला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को थाना फेस-1 की पुलिस ने पुलिस हिरासत से भागे अभियुक्त भीष्म निवासी ग्राम हरौला, सेक्टर-5, थाना फेस-1, नोएडा को थाना क्षेत्र के ही एफ-6 खण्डरनुमा बिल्डिंग, सेक्टर-8 नोएडा के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है।

कब पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पुलिस ने भीष्म को को 18 अक्टूबर को 1.400 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसके खिलाफ थाना फेस-1 पर एनडीपीसी एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह शौच जाने के बहाने से पुलिस हिरासत से भाग गया था। उसके फरार होने के मामले में भी थाना फेस-1 पर भादवि धारा 223/224 के मुकदमा दर्ज किया गया था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close