crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडानोएडा वेस्ट

अपराधःनाबालिग को भगा ले गया था, दुष्कर्म के बाद छोड़ गया था, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कौन है आरोपी, कहां का है रहने वाला, कब का यह मामला, कहां से किया गया गिरफ्तार

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट थाना सेक्टर 24 नोएडा की पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे किसी अन्य स्थान पर छोड़ गया था। पीड़िता के बयान पर आरोपी को पुलिस ने नोएडा के 12-22-56 तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है।

कौन है आरोपी और क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बीते साल 5 फरवरी 2021 को थाना सेक्टर 24 पर पीडिता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को गिझोड़ में ही पंक्चर की दुकान पर काम करने वाला महबूब का लड़का सुहेल बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने नाबालिक पीड़ित बच्ची को बीते महीने की 29 नवंबर को मोरना बस स्टैंड से बरामद कर किया था। पीड़ित बच्ची की धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराए गए। बयान के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में भादवि की धारा 376 और 3/4 पोक्सो अधिनियम जोड़ी गई।

पुलिस ने सुहेल को नोएडा के सेक्टर 12-22-56 तिराहे से आज गिरफ्तार किया। वह दिल्ली के मकान नंबर  14/28 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली का निवासी है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close