crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अपराधः उच्च पदस्थ महिला अधिकारी को धमकी, गिरफ्तार

महिला अधिकारी ने पुलिस को खुद दी शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नोएडा गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की नोएडा पुलिस ने उच्च पदस्थ महिला अधिकारी को व्हाट्सएप पर चैट कर अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना फेस 3 की नोएडा पुलिस ने एक अभियुक्त अर्पित मलिक निवासी 190/2 प्रेमपुरी थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर वर्तमान पता- 117 ओरियन्टल अपार्टमेन्ट सेक्टर 62 थाना सेक्टर 58 नोएडा गौतम बुद्धनगर को सहारा कट सेक्टर 64  से गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने उच्च महिला अधिकारी को व्हाट्स एप पर चैट मैसेज के जरिए गाली गलोच की, अभद्र टिप्पणी भेजी और जान से मारने की धमकी दी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close