अपराधः घर में घुसकर करता था चोरी, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
कौन है आरोपी, कहां का रहने वाला है, पुलिस ने उसके पास से क्या बरामद किया

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना इकोटेक-3 की पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसके पास से चोरी किया हुआ लैपटॉप भी बरामद हुआ है।
कौन है घर में घुसकर चोरी करने का आरोपी
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को थाना इकोटेक-3 की पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने के आरोपी लाजिम को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से ग्राम हासिमपुर, थाना दातागंज, जिला बदायूं का रहने वाला है। वह वर्तमान में देवी का मकान, ग्राम हबीबपुर, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर में रहता था। पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र के जयसवाल कट, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया है।
क्या हुआ बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपी लाजिम के पास से चोरी के 30 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, चाकू बरामद हुआ है। उस पर आरोप है कि उसने पानी की टंकी के पास ग्राम हबीबपुर के एक घर से मोबाइल फोन चुराया था। इसकी रिपोर्ट 10 नवंबर को दर्ज कराई गई थी। यहीं पर एक अन्य घर से एक और मोबाइल फोन चोरी किया गया था। इसकी भी रिपोर्ट 10 नवंबर को ही दर्ज कराई थी। ग्राम हबीबपुर के एक घर से उसने लैपटॉप भी चुराया था। इसकी रिपोर्ट 11 नवंबर को दर्ज कराई गई थी। उसके खिलाफ थाना ईकोटेक-3 में विभिन्न चोरियों के 11 मुकदमें दर्ज हैं।