crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

क्रूर पतिः पत्नी ने अपने ऊपर डीजल उड़ेला, पति ने उस पर फेंक दी जलती हुई माचिस की तिल्ली

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में की गई थी रेफर, जिंदगी व मौत के बीच अब भी कर रही संघर्ष, फरार पांच दिन बाद पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। शराब के नशे में धुत्त पति ने पत्नी को जलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाने क बजाय वह घर से भाग गया। महिला को गंभीर हालत में यहां जिला अस्पताल निठारी में भर्ती कराया गया। यहां के डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ऱेफर किया था। वहां महिला की दशा अब भी गंभीर है। वहां वह जिदंगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। पुलिस ने पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च की रात को पीआरवी ने थाना एक्सप्रेस-वे को सूचना दी कि ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस, वाजिदपुर पुस्ता में रहने वाली महिला को उनके पति यादवेंद्र यादव उर्फ टिन्कू मूल निवासी ग्राम परौल, थाना सौरिक, जिला कन्नौज जो नोएडा के सेक्टर 135 स्थित ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस मे माली का कार्य करता है, ने जलाकर गंम्भीर रूप से घायल कर दिया है। इस सूचना पर पुलिस ने महिला को जली हुई हालत में यहां जिला अस्पताल, निठारी, नोएडा में भर्ती करा दिया। वहां डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखकर सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया था। वहां महिला की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।

क्या बताया महिला ने

पुलिस को पूछताछ में भुक्तभोगी महिला ने बताया कि उसका पति यादवेंद्र शराब पीता है और उससे झगड़ा करता है। घटना के दिन भी यादवेंद्र शराब पीकर आया था और उससे (पत्नी से) गाली-गलौच कर झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इस पर उसकी पत्नी ने जनरेटर के लिए रखे डीजल को अपने ऊपर उड़ेल लिया था। उसके पति यादवेन्द्र ने उसके ऊपर जलती हुई माचिस की तिल्ली फेक दी। इससे वह जल गई।

दो दिन बाद महिला के भाई ने लिखाई रिपोर्ट

घटना के दो दिन बाद महिला के भाई रामू सिंह ने इस घटना के संबंध में 4 मार्च को थाना एक्सप्रेस-वे पर प्रार्थना पत्र दिया। इसके आधार पर थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा पर मु0अ0सं0 37/23 धारा 307/504 भादवि0 दर्ज कर लिया गया। महिला के पति यादवेन्द्र यादव को रविवार को पुलिस ने ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस के पास से गिरफ्तारी कर लिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close