बुजुर्ग महिला से साइबर ठगों ने कर डाली दो करोड़ से अधिक की ठगी, फिर ऐसे आई सच्चाई सामने
जिससे प्रवीण नाम का एक युवक चला रहा था। वह खुद को स्टॉक मार्केट का विशेषज्ञ बताता था। उसमें काफी लोग जुड़े हुए थे। वह रोजाना अपनी कमाई के स्क्रीन शॉट डालते और ठगों को वाहवाही करते थे।

नोएडा में आईटी कंपनी चलाने वाली एक बुजुर्ग महिला से 2.38 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने उनसे इतनी बड़ी रकम की धोखाधड़ी की। महिला को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया और उन्हें मोटी कमाई का झांसा दिया गया। ठगी होने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-107 निवासी 62 वर्षीय महिला पहले एक आईटी कंपनी चलाती थीं। उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसमें उन्हें शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया गया। साथ ही उन्हें सितंबर माह में स्टॉक मार्केट के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया।
जिससे प्रवीण नाम का एक युवक चला रहा था। वह खुद को स्टॉक मार्केट का विशेषज्ञ बताता था। उसमें काफी लोग जुड़े हुए थे। वह रोजाना अपनी कमाई के स्क्रीन शॉट डालते और ठगों को वाहवाही करते थे। उन्होंने पहले तो ग्रुप मेंबर्स को देखा। करीब एक माह भरोसा होने पर निवेश करने लगी। महिला को ठगों ने 2.38 करोड़ के निवेश करने पर सात करोड़ का मुनाफा दिखाया।
इसके बाद कथित प्रवीण ने एक और एक्सपर्ट क्रिस हार्पर से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कराया। उन्हें एक लिंक भेजा गया। पोर्टल पर महिला का रजिस्ट्रेशन कराया गया। अब उनसे दस से अधिक बार में पैसा लगवाकर दो करोड़ 38 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ऐप पर सात करोड़ रुपये शो होने पर उन्होंने निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनसे फिर ओर चार्ज मांगे गए। जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।



