देशभर में फैला आरोपी का साइबर ठगी का जाल, 5.6 करोड़ की ठगी में एक गिरफ्तार
नोएडा सेक्टर-50 स्थित एक वादी ने पुलिस को बताया था कि व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई। 5.6 करोड़ रुपये की धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराया गया।

साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 5.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वादी से 55 लाख रुपये हड़पे थे।
नोएडा सेक्टर-50 स्थित एक वादी ने पुलिस को बताया था कि व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई। 5.6 करोड़ रुपये की धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बैंक खातों को फ्रीज करवाया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान फैजान पुत्र कासिम निवासी संभल के रुप में की है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल,केरल, झारखंड, उड़ीसा, तमिलनाडु राज्यों में 15 मुकदमे दर्ज है।
पूछताछ के दौरान फैजान ने बताया कि मेरठ निवासी चरणजीत से उसकी जानकारी हुई। वह करंट खाता उपलब्ध कराने के बदले अच्छी कमीशन देते था। लालच में आकर आरोपी ने करंट खाता, एटीएम, चेक बुक चरणजीत को दिए थे। अगस्त 2025 में वह दिल्ली के एक होटल ले गया। जहां वह तीन दिन तक ठहरे थे। उसे एक खाते के बदले 50 हजार रुपये मिले थे। अगस्त 2025 में नोएडा बुलाकर करंट खाता उपलब्ध कराने के बदले 25 हजार रुपये दिए गए। जबकि उस खाते में 70 लाख रुपये आए थे।




