उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

दादरी पुलिस ने किया नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ , नाइजीरियन गिरोह के 5 महिलाएं और 5 पुरुष गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : थाना दादरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए नाइजीरियन गिरोह के 5 महिलाएं और 5 पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 310 ग्राम गांजा, 217 कैन/बोतल बीयर व 17 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।
दादरी पुलिस द्वारा अवैध गांजा व शराब के साथ 5 नाइजिरियन पुरूष व 5 नाइजिरियन महिला को थाना क्षेत्र के ओमीक्रोन-1 के मकान संख्या-सी-51 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 310 ग्राम गांजा व 217 कैन/बोतल बीयर व 17 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब(उत्तर प्रदेश मार्का व दिल्ली मार्का) बरामद की गई है। आरोपियों द्वारा अवैध शराब का जखीरा जमा कर रखा था तथा उक्त मादक पदार्थ का सेवन करना स्वीकार किया गया है। विदेशी नागरिकों के प्रपत्र व वीजा की जाँच भी की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close