crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दगाबाजीः दोस्त दारू पीकर गाली देता था, उतार दिया मौत के घाट

दोनों अक्सर साथ में पीते थे दारू, पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

नोएडा। थाना बादलपुर की पुलिस ने हत्या की घटना में आरोपी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 14 जुलाई को थाना बादलपुर की पुलिस ने थाना बादलपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 205/2022 धारा 302/120बी भादवि में वांछित आरोपी सागर उर्फ गोलू निवासी ग्राम कुडीखेड, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गोलू के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद कर लिया गया है।

क्या थी घटना, कैसे हुई मौत

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मरने वाले भूप सिंह को पहले से जानता था। उसका भूप सिंह के साथ उठना बैठना था। वे लोग साथ बैठकर कई बार दारू भी पी चुके हैं। भूप सिंह अक्सर दारू पीने के बाद गोलू से गाली गलौच करने लगता था। उस बात पर उन दोनों का झगडा भी होता था। तभी गोलू ने ठान लिया था कि उसे भूप सिंह को मारना है। 13 जून को गोलू गांव से निकला तो उसे भूप सिंह मिल गया जो दारू पी रहा था। उसने दारू पीने के लिए गोलू से भी कहा। गोलू उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ठेके से दारू ली। दारू पीने के बाद वह भूप सिंह को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अम्बुजा फैक्ट्री के कच्चे वाले रास्ते पर लेकर गया जहां उसने दीवार के पास पडी ईंट तुरन्त उठाकर जान से मारने की नीयत से भूप सिंह के सिर में कई बार मारी, जब ईंट टूट गई तो उसने एक पत्थर का टुकडा उसके सिर में मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मौत के बाद गोलू वहां से भाग गया था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close