crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

नदी में मिला शवः तीन दिन की अथक परिश्रम के बाद मिला महिला का शव, रिश्तेदार की तलाश

घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद बोरे में बंदकर पति ने यमुना नदी में फेंक दिया था शव, पुलिस की सख्ती से पूछताछ में कुबूला गुनाह

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की संयुक्त टीम ने तीन दिनों की अथक परिश्रम के बाद अंततः गायब हुई महिला का शव यमुना नदी से बरामद कर लिया। आरोप है कि घरेलू कलह के कारण पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर यमुना नदी में फेंक दिया था।

क्या है मामला

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में स्थित छातंगा गांव में घरेलू विवाद में सरवन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी उषा की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को बोरे में भरकर जमुना नदी में फेंक दिया था। पुलिस को गुमराह करने के इरादे से उसने जेवर कोतवाली में खुद जाकर पत्नी के गायब होने की सूचना दर्ज करा दी।

ससुर ने लिखाई हत्या की रिपोर्ट

पत्नी को पुलिस खोज पाती इसके पहले ही ससुर ने भगत सिंह ने अपने दामाद छातंगा गांव निवासी सरवन पर हत्या का आरोप लगाते हुए उस पर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जब सरवन से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

रविवार को की थी हत्या

सरवन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने रविवार को घरेलू विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्याकर दी थी। शव को बोरे में भरकर मोटर साइकिल से शव को ले जाकर यमुना नदी में फेंक दिया था। सरवन के इस जानकारी देने पर पहले तो पुलिस ने शव को यमुना नदी में खोजने का प्रयास किया। इसमें पुलिस को सफलता नहीं मिली तो मेरठ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। दोनों टीमों ने तीन दिनों तक लगातार यमुना नदी में शव ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।

ऐसे मिली कामयाबी

बुधवार को दोपहर में मेरठ से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने यमुना में शव की तलाश शुरू की। दस घंटे चले सर्च ऑपरेशन में भी शव बरामद नहीं हो सका। टीम ने तीसरे दिन गुरुवार को स्टीमर को तेज रफ्तार दौड़ाकर पानी को तलहटी तक हलचल मचाने का प्रयास शुरू किया। पानी की तेज हिलोरों के कारण एक बोरा पानी की सतह पर दिखने लगा। बोरे को नदी से बाहर निकलकर खोलने पर उसमें महिला का शव मिला। शव को पंचायतनामा की के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

रिश्तेदार की तलाश

पुलिस ने सरवन को गिरफ्तार कर उस मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है जिसकी मदद से शव को यमुना नदी में फेंका गया था। शव फेकने और सरवन की मदद करने में उसका एक रिशेतदार भी शामिल था, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close