उत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

सेक्टर 58 के नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, लोगों में मचा हड़कंप

नोएडा ब्रेकिंग न्यूज़: सेक्टर 58 के नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सुचना मिलने पर पुलिस तुरंत पहुंच गयी। शव को जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला गया है। शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अभी शव की पहचान नहीं कर पायी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है और अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान करने कि कोशिश कर रही है। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आगे की कार्यवाही पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। बताया जा रहा है अज्ञात शव आगे से पानी के साथ बह कर यहा आ गया है। किसी ने भी व्यक्ति को आस पास नहीं देखा है। व्यक्ति के पास भी ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस जांच में जुटी है और व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close