×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नोएडा में प्रेम संबंध बना जानलेवा — 5 बच्चों की मां की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

नोएडा: ममूरा गांव में प्रेमी अर्जुन से मिलने पहुंची नीरजा की झगड़े के दौरान मौत हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा और धक्का दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

5 बच्चों की मां थी नीरजा, पड़ोसी था आरोपी

मृतका नीरजा और आरोपी अर्जुन के बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे और लंबे समय से संपर्क में थे।

चरित्र पर शक ने ली हिंसक रूप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अर्जुन को नीरजा के चरित्र पर शक था, जिसे लेकर वह अक्सर झगड़ा करता था। इसी शक ने हत्या का रूप ले लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

घटना की जानकारी मिलते ही फेज 3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की गैर इरादतन हत्या (Section 304) की धारा में केस दर्ज किया है और जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।

परिवार में मचा कोहराम, 5 मासूम बच्चों का अब कोई सहारा नहीं

नीरजा की मौत के बाद परिवार टूट चुका है। पीछे रह गए पांच मासूम बच्चे अब मां की ममता और देखरेख से वंचित हो गए हैं।

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close