TV चैनल के मालिक सहित चार पत्रकारों की मौत, अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन ने जताया शोक, ऐसे हुआ हादसा

नोएडा: गाजियाबाद निवासी एक टीवी चैनल के मालिक सहित चार पत्रकारों की मौत से मीडिया में शोक की लहर है..
आज प्रातः लगभग 5 बजे उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में लखनऊ–आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हवाई पट्टी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसायटी के फ्लैट संख्या A-1102 निवासी एवं मोदीनगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री अशोक अग्रवाल सहित चार लोगों की अत्यंत दुखद मृत्यु हो गई। अशोक अग्रवाल एक टीवी चैनल के मालिक थे..
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अशोक अग्रवाल गाजियाबाद से लखनऊ की ओर फॉर्च्यूनर वाहन से यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के दौरान वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के सभी एयरबैग खुलने के बावजूद उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस दुखद समाचार के प्राप्त होते ही अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने घटना पर दुख जताया है..
इनकी हुई मौत
नोएडा से संचालित होने वाले TV-27 न्यूज चैनल के CEO तथा निदेशक अशोक अग्रवाल की एक सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए सडक़ हादसे में अशोक अग्रवाल के साथ कार में सवार उनके भतीजे अनुभव, आकाश गुप्ता तथा एक और सहयोगी की मौत हो गई। इस सडक़ दुर्घटना का समाचार आग की तरह चारों तरफ फैल गया है
पत्रकारों में शोक की लहर
TV-27 के सहयोगियों की मौत की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। TV-27 न्यूज चैनल में नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी भी निदेशक हैं। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव जे.पी. सिंह, चेतना मंच के संपादक आर.पी. रघुवंशी, वरिष्ठ प्रकार विनोद शर्मा, धर्मेन्द्र चंदेल, संजय शर्मा, अरूण सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गौड तथा नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने सडक़ दुर्घटना में TV-27 के सहयोगियों के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है




