उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य
सांसद डॉ. महेश शर्मा की माताजी ललिता देवी का निधन, समर्थकों में शोक की लहर

नोएडा – गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा की माताजी स्व. श्रीमती ललिता देवी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिवार ने सुबह आधिकारिक रूप से निधन की पुष्टि की।
परिवार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दिवंगत श्रीमती ललिता देवी का अंतिम यात्रा जुलूस आज 27 नवम्बर 2025 को दोपहर 12:00 बजे नोएडा के सेक्टर 15A स्थित आवास—404 से शुरू होगा।
अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 12:30 बजे, नोएडा के सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास स्थल पर निर्धारित किया गया है।




