×
Uncategorized

Greater Noida: रक्षा मंत्री बोले- बच्चों में संस्कार के साथ चरित्र पैदा करना स्कूलों की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा के माध्यम से राजनाथ सिंह का भव्य अभिनंदन किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शनिवार को डीएनडी पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपाई नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में जाते समय डीएनडी पर उनपर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है।

कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा के माध्यम से राजनाथ सिंह का भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम्, भाजपा ज़िंदाबाद जैसे नारों पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बच्चों में संस्कार के साथ चरित्र पैदा करना भी स्कूलों की जिम्मेदारी है। साथ ही शिक्षक को एक बच्चे का समग्र विकास करना चाहिए।व्यकित को जीवन में अंहकार मुक्त होना चाहिए। दुनिया की कोई ताकत हमारी सीमा की तरफ देखने की कोशिश करती है तो हमारा स्वाभिमान जाग उठता है। इस तरह कोई अंहकारी होता है और वह कितने भी बड़े पद पर बैठा हो, उसकी वैल्यू शून्य हो जाती है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने वाला है। साल 2001 में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने एयरपोर्ट की फाइल को आगे बढ़ाई थी। उन्हीं प्रयासों की वजह से जेवर को एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट मिलने जा रहा है।

डीएनडी पर किया गया जोरदार स्वागत
भाजपा नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ग्रेटर नोएडा जाते समय डीएनडी पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहे। रास्ते में पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर के अलावा पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close