×
Uncategorized

Delhi Blast: कार का निकला पुलवामा से लेकर फरीदाबाद तक कनेक्शन, गृहमंत्री ने की घायलों से मुलाकात

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस दिन पुलवामा में हमला हुआ। उसी दिन तारिक ने उसे खरीदा था। उसकी चॉबी पर रॉयल कार जोन कंपनी का नाम लिखा है।

दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका हुआ है, उस कार की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। सफेद रंग की आई—20 कार में विस्फोट हुआ है। दिल्ली में हुए कार धमाके का पुलवामा कनेक्शन सामने आया है। यह कार पुलवामा निवासी तारिक को बेची गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस दिन पुलवामा में हमला हुआ। उसी दिन तारिक ने उसे खरीदा था। उसकी चॉबी पर रॉयल कार जोन कंपनी का नाम लिखा है। यह कंपनी फरीदाबाद में पुरानी कार बेचती है। अभी तक पुलिस जांच में सामने आया है कि 20 सितम्बर को इस कार का फरीदाबाद में चलान हुआ था।

दिल्ली के लालकिले के पास करीब सात बजे आई 20 कार में धमाका हुआ। विस्फोट की सूचना पर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

कार विस्फोट में 9 की मौत हो चुकी है। साथ ही 20 से अधिक लोग घायल है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। उसके बाद धमाके वाले स्थान पर पहुंचे। यहां उनके साथ बड़े स्तर के अधिकारी मौजूद हैं।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close