×
Uncategorized

Noida: CJP आंदोलन में PM मोदी को भद्दी-भद्दी गालियां देनी वाली नोएडा की युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दिल्ली पुलिस करेगी जांच

वसुंधरा गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान आरोपी रुचिका सिंह जो नोएडा की निवासी है

नीट परीक्षा को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस मामले में नोएडा के एक्सप्रेस—वे थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा गाजियाबाद की वसुंधरा की रहने वाली स्मृति सिंह ने दर्ज कराई है।

वसुंधरा गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान आरोपी रुचिका सिंह जो नोएडा की निवासी है, सार्वजनिक रूप से देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। तहरीर में कहा गया है कि इस कृत्य से न केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि यह बयान जानबूझकर समाज में विदैष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया था।

एडीसीपी नोएडा मनीषा का कहना है कि एक वादिया ने थाना एक्सप्रेस वे शिकायत दी। जिसके आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल दिल्ली का होने की वजह से कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को भेज दिया गया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close