×
Uncategorized

Noida: डूब क्षेत्र में बिजली का कनेक्शन दिलाने की उठी मांग, सांसद और डीएम को सौंपा ज्ञापन

सुखबीर खलीफा ने बताया कि डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन प्रदान न किए जाने से सरकार को राजस्व की हानि हो रह है। वहीं, दलाल गैर कानूनी तरीके से बिजली उपलब्ध कराकर अवैध उगाही कर रहे है।

नोएडा के सेक्टर—27 स्थित कैंप कार्यालय पर किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा व अन्य ने सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने डूब क्षेत्र में कमेरा वर्ग के लोगों को आवासीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम एडीएम मंगलेश दुबे को सौंपा है। सुखबीर खलीफा ने बताया कि डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन प्रदान न किए जाने से सरकार को राजस्व की हानि हो रह है। वहीं, दलाल गैर कानूनी तरीके से बिजली उपलब्ध कराकर अवैध उगाही कर रहे है।

सुखवीर खलीफा ने बताया कि डूब क्षेत्र में बड़ी संख्या में पीड़ा को गंभीरता से लेने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिजली का कनेक्शन नहीं दिया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एडीएम की तरफ से जानकारी दी गई है कि एनटीपीसी दादरी से संबंधित मुद्दों की बैठक सीएमडी एनटीपीसी से आने वाले 20 दिनों में हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर सांसद ने भी उनकी मांग जायज बताई है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान परिषद डूब क्षेत्र में बिजली दिलाने का प्रयास करेगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close