उत्तर प्रदेशलखनऊ

सुब्रत राय के खिलाफ निवेशकों व एजेंटों का प्रदर्शन

जमा धनराशि की अवधि पूरा होने के बाद भी नहीं हो रहा भुगतान, आक्रोश

लखनऊ। सहारा इंडिया में जमा धनराशि की अवधि पूरी होने के बावजूद निवेशक की धनराशि वापस नहीं करने से निवेशक और (अभिकर्ता) एजेंट बेहाद आक्रोशित हैं। वे शनिवार को लामबंद होकर लखनऊ सहित अन्य जिलों में प्रदर्शन किया। उधर, लखनऊ में सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय सहारा के आवास से प्रदर्शनकारी तिरंगा यात्रा निकालने की मांग कर रहे थे। प्रशासन उन्हें मनाने में लगा था। प्रदर्शनकारी सहारा शहर से लेकर इको गार्डेन तक बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

गोमती नगर के रमाबाई अंबेडकर पार्क के सामने हजारों की संख्या में पहुंचे निवेशक एवं सहारा इंडिया के एजेंट गोमती नगर स्थित सुबह पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन किया और सुब्रत राय के खिलाफ नारे लगाए।

वे अपने धनराशि की वापसी और राय को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। हाथों में तिरंगा लेकर रमाबाई अंबेडकर पार्क से सुब्रत राय के घर तक तिरंगा यात्रा निकालने की प्रशासन से मांग कर रहे थे। प्रशासन ने उनसे तिरंगा यात्रा नहीं निकालने की अपील कर रहा था। मौके पर अतिरिक्त उप पुलिस आयुक्त (एडीसीपी) श्वेता श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। गौरतलब है कि सुब्रत राय पेरोल पर जेल से बाहर हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close