उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

धर्म-कर्मः प्रवासी महासंघ आयोजित करेगा छठ पर्व महोत्सव

कहां और किस स्थान पर आयोजित होगा कार्यक्रम, कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित होंगे, किसने दी कार्यक्रमों की जानकारी

नोएडा। प्रवासी महासंघ नोएडा के स्टेडियम में छठ पर्व महोत्सव का भव्य आयोजन करेगा। इस अवसर पर धार्मिक के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यहां कार्यक्रम के दौरान लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। कार्यक्रम और लोगों की सुरक्षा में महासंघ के वालंटियर के अलावा स्थानीय पुलिस भी तैनात रहेगी।

रविवार शाम से शुरू होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

यह जानकारी सेक्टर 104 में आयोजित मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए महासंघ के पदाधिकारियों ने दी। प्रवासी महासंघ के सदस्य आलोक वत्स ने बताया कि 30 अक्तूबर को शाम से छठ पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथक नृतांगना अन्नू सिन्हा अपना कार्यक्रम पेश करेंगी।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

महासंघ के पदाधिकारिय़ों ने कहा कि छठ पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों में दर्शकों व अन्य लोगों की सुरक्षा के स्टेडियम में पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में महासंघ के 250 वॉलिंटियर तैनात रहेंगे। इनके अलावा स्थानीय पुलिस भी वहां मौजूद रहेगी।

सीसीटीवी कैमरे भी होंगे

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से संपूर्ण पूजा स्थल पर नजर रखी जा सकेगी। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। आलोक वत्स ने बताया कि नोएडा के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिलाया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close