crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

फिर हुआ हादसाः नाले की सफाई के दौरान दीवार गिरी, दो मजदूर दबे, अस्पताल में भर्ती

नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 में  हुई घटना, सरकारी अस्पताल ने निजी अस्पताल में किया रेफर

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 में नाले की खोदाई के दौरान दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई। इससे दो मजदूर दब गए। उन्हें नाले से निकालकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल ने उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में भर्ती दोनों मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है मामला

नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 में मंगलवार की दोपहर नोएडा विकास प्राधिकरण नाले की सफाई करा रहा था। इसी दौरान नाले की दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके नीचे दो मजदूर दब गए। इस हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। दोनों मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल ने उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में ही मजदूरों का इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-100 के पास नाले की सफाई के दौरान नाले की दीवार गिर गई। उसके मलबे में दो मजदूर दब गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दोनों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि सेक्टर-100 के पास नोएडा प्राधिकरण नाले की सफाई करवा रहा है। नाले की सफाई के काम में लगे मजदूर नाले के अंदर उतर कर सफाई कर रहे थे। तभी नाले की कमजोर दीवार भरभरा कर गिर गई। दो मजदूर दीवार के मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पुलिस पहुंची। दोनों सफाई कर्मियों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसके पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

नोएडा विकास प्राधिकरण के कामकाज में मजदूर लगातार हादसों के शिकार हो रहे हैं। यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले शहर में जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी के पास नाले की खोदाई और निर्माण किया जा रहा था। लापरवाही से किए गए काम में 20 सितंबर 2022 को हाउसिंग सोसाइटी की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी थी। इसके नीचे कई मजदूर दब गए थे। उस हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई थी।

अभी तक नहीं आई रिपोर्ट

उस समय के हादसे की जांच के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ऋतु महेश्वरी ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया था। समिति की जांच रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार और उसके सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नोएडा विकास प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक से भी पूछताछ की गई थी।

सीख लेने की जरूर नहीं समझा

जलवायु विहार में हुए हादसे से लगता है कि नोएडा विकास प्राधिकरण ने कोई सीख नहीं ली है और न ही इसकी जरूरत समझा गई है। बिना सर्वे और नाले की दीवार की जांच कराए ही नाले की सफाई का कार्य कराया जा रहा था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close