उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

परिचर्चाः प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण पर लोगों ने जताई चिंता, कई लोगों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस की वर्ष 2023 की थीम सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन विषय पर लोगों ने व्यक्त किए अपने उद्गार

ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस की वर्ष 2023 की थीम ”सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन” यानी प्लास्टिक से हो रह प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए वन प्रभाग गौतमबुद्ध नगर ने ओखला पक्षी विहार में परिचर्चा का आयोजन किया। इस अवसर के मुख्य अतितिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा थे।

पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

इस अवसर पर लोगों को वक्ताओं ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया और कहा कि वर्तमान परिवेश में पर्यावरण और प्रकृति के प्रति सद्भावना रखने तथा प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को कम करना पर्यावरण संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। हम सभी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। प्लास्टिक खासतौर से पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लेना चाहिए। यह कचरा पर्यावरण को दूषित कर रहा है।

विषैले रसायन होते हैं प्लास्टिक में

वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक में ऐसे विषैले रसायन होते हैं, जिससे मनुष्य और प्रकृति के लिए खतरा उत्पन्न होते हैं। यह रसायन नदियों में मिलकर जल प्रदूषण फैला रहे हैं। ऐसे में प्लास्टिक के उपयोग में कमी लानी होगी। पॉलिथीन बैग  पर बैन का सख्ती से पालन करना होगा।

पेड़ों की कटाई बंद हो

उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से प्रदूषण बढ़ रहा है। पेड़ों की कटाई बंद होनी चाहिए। इसके चलते पर्यावरण दूषित हो रहा है। ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। खराब हवा लोगों का दम घोंट रही है। वर्तमान में हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। यह हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है, जिसमें प्रत्येक मनुष्य को अपनी जिम्मेदारी का इमानदारी से वहन करना चाहिए। परिचर्चा के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से अनुरोध किया गया कि वह प्रत्येक दिन किसी न किसी रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा रोपे। तालाबों, नदियों, पोखरा को प्रदूषित नहीं करें। जल का दुरुपयोग न करें। प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग बंद करें। कागज व कपड़े के बने थैले का उपयोग करें। पशु पक्षियों के प्रति दया-भाव रखें। नजदीकी कामों के लिए साइकिल का उपयोग करें। प्रत्येक मनुष्य से अपेक्षा ही नहीं परंतु पूर्ण विश्वास है कि पर्यावरण संरक्षण सभी आवश्यक उपाय अपने जीवन में उतारेंगे। प्रदूषण से पर्यावरण को बचाएंगे पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाएंगे। याद रखना होगा कि प्रकृति ने इंसान को पैदा किया और अपने अस्तित्व के लिए इंसान को उसकी जरूरत है। “प्रकृति से हम हैं हमसे प्रकृति नहीं।”

इस अवसर जिलाधिकारी सहित कई लोगों पौधारोपण किया। इस अवसर पर डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्रेटर नोएडा राधेश्याम, पर्यावरणविद ओम रायजादा, विक्रांत तोगड़, सी विंग संस्था के प्रतिनिधि मोहित भारद्वाज, शुभेंद्र रजावत तथा अन्य सम्मानित व्यक्ति एवं वन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close